गांधी नगर पुलिस ने 24 घंटे में करीब 50 लाख रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 27 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू के गांधी नगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 300 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को अशोक नगर निवासी हरविंदर कौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जेएंडके बैंक की शास्त्री नगर शाखा स्थित बैंक लॉकर से सोने के आभूषण, मूल पासपोर्ट और अन्य निजी सामान चोरी हो गया है। शिकायत पर गांधी नगर थाने में एफआईआर नंबर 266/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान थाना प्रभारी, पुलिस टीम और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय संसाधनों की मदद से 24 घंटे के भीतर चोरी हुए सोने के आभूषण बरामद कर लिए। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story