जिला पुलिस जम्मू ने रन फार युनिटी 2026 का आयोजन किया, बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों ने हिस्सा लिया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 15 नवंबर (हि.स.)।

जिला पुलिस जम्मू की ओर से आज रन फार युनिटी 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं, छात्रों, धावकों और फिटनेस प्रेमियों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्रीय अखंडता के संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागी सुबह 5 बजे से ही पहुंचने लगे थे। दौड़ में पुरुषों और महिलाओं के लिए 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की अलग-अलग कैटेगरी रखी गई थीं। कार्यक्रम को डिवकॉम जम्मू विकास कुंडल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्रीधर पाटिल, जोगिंदर सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की मेजबानी लोकप्रिय आरजे सारंग ने की। दौड़ के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, मेडिकल सहायता और पानी के विशेष इंतजाम किए गए थे। दोनों कैटेगरी में पुरुष और महिला वर्ग के पहले तीन स्थान हासिल करने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला पुलिस जम्मू ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777364 Articles

Share this story