जम्मू पुलिस ने गुज्जर नगर के सरकारी स्कूल में चोरी का मामला सुलझाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 19 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू पुलिस ने गुज्जर नगर के बाजार कसाबां स्थित सरकारी हाई स्कूल में हुई चोरी का मामला सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से जुड़ी जांच के दौरान करीब 70 हजार कीमत के चोरी हुए नल और मिड-डे मील के बर्तन बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक 13 नवंबर को स्कूल के प्रिंसिपल ने वॉशरूम और लैबोरेटरी से नल तथा मिड-डे मील के बर्तन चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस स्टेशन पीर मिट्ठा में एफआईआर नंबर 81/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। गुज्जर नगर पुलिस पोस्ट के इंचार्ज वसीम भट्टी की अगुवाई में पुलिस टीम ने इलाके के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी सबूतों की जांच की। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, चोरी का सामान नरवाल के एक कबाड़ कारोबारी से बरामद किया गया। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story