आरएस पुरा में सार्वजनिक रूप से शराब पीने पर 3 लोग हिरासत में

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू,, 08 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और परोसने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरएस पुरा में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, पुरो भाना निवासी यशपाल उर्फ भोला को अपनी मीट की दुकान पर कथित तौर पर शराब परोसने के आरोप में पकड़ा गया। वहीं, अमित कुमार और श्याम लाल को उसी दुकान पर शराब का सेवन करते हुए पकड़ा गया। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया जिसमें उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

मौके से शराब की बोतलें भी बरामद की गईं। इस संबंध में थाना आरएस पुरा में धारा 50-ए एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जम्मू पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब परोसने या सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story