अखनूर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 08 अक्टूबर (हि.स.)।

अवैध खनन और बिना अनुमति खुदाई करने वालों के खिलाफ जम्मू पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अखनूर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो जेसीबी मशीनें और रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और खनिज पदार्थों के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

पुलिस के अनुसार, चौकी चौरा पुलिस चौकी और अखनूर पुलिस थाने की संयुक्त टीम ने कठार इलाके में बिना अनुमति खुदाई में कथित तौर पर इस्तेमाल की जा रही दो पोकलेन/जेसीबी मशीनों को जब्त किया। इसके बाद दोनों मशीनें आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सौंप दी गईं।

वहीं, पल्लांवाला पुलिस चौकी की टीम ने सुबह गश्त के दौरान रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली है, को रोका। दस्तावेजों की जांच के दौरान चालक खनन सामग्री के परिवहन से संबंधित वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद वाहन जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी जिला खनन अधिकारी जम्मू को दी जाएगी, ताकि संबंधित खनन कानूनों के तहत आगे की कार्रवाई की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story