अरनिया में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Apr 20, 2026, 18:39 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 20 अप्रैल (हि.स.)।
जम्मू के आरएस पुरा सब-डिवीजन के अरनिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5000 लीटर लाहन नष्ट कर दिया और दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस स्टेशन अरनिया की टीम ने गांव अल्लाह में छापेमारी कर 16 ड्रम देसी शराब और 8 ड्रम अन्य सामग्री बरामद की। मौके पर ही भारी मात्रा में लाहन को नष्ट कर दिया गया। इस दौरान अरुणा रानी और अनीकेत को गिरफ्तार किया गया, जबकि मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रखने का भरोसा दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

