मीरां साहिब में जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 02 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू पुलिस ने नशे और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत मीरां साहिब थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित हार्डकोर अपराधी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अब्दुल मजीद उर्फ बाबल, निवासी डाक बंगला, मरालियां, मीरां साहिब और बरिंदर सिंह उर्फ बिन्नी जट्ट, निवासी मोगा, पंजाब, वर्तमान में नरवाल, जम्मू के रूप में हुई है। दोनों की गिरफ्तारी एफआईआर संख्या 138/2026 के सिलसिले में हुई है, जो एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22/29/60 और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत थाना मीरां साहिब में दर्ज है। पुलिस के अनुसार, अब्दुल मजीद के कब्जे से 21 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ और धारदार हथियार (टोका), जबकि बरिंदर सिंह के कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक अब्दुल मजीद 20 से अधिक एफआईआर में शामिल रहा है, जिनमें एनडीपीएस एक्ट के कई मामले भी दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story