आर.एस. पुरा पुलिस ने 4 साल से फरार आरोपी को पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 14 मई (हि.स.)।

जम्मू पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आर.एस. पुरा पुलिस टीम ने चार वर्षों से फरार चल रहे आरोपी बाग अली पुत्र रेमो, निवासी सुंदरपुर, तहसील आर.एस. पुरा, जिला जम्मू को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी थाना चंद्रकोट में दर्ज एक मामले में वांछित था।

जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 79/2022 धारा 307/427/34 आईपीसी तथा 8/21/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। लगातार गिरफ्तारी से बचने के कारण उसके खिलाफ सेशन कोर्ट रामबन द्वारा धारा 512 सीआरपीसी के तहत वारंट जारी किया गया था।

पुलिस ने गुप्त सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर एक विशेष अभियान चलाकर आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद संबंधित थाना चंद्रकोट को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने और फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story