जम्मू पुलिस ने हथियारों के साथ 'खौफ गैंग' के छह सदस्यों को धारदार हथियारों के साथ किया गिरफ्तार
जम्मू, 7 सितंबर (हि.स.)। जम्मू पुलिस ने यहां अरनिया इलाके में खौफ गैंग के छह सदस्यों को पिस्तौल और धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि कूल कलां में एक व्यक्ति को पिस्तौल और टोका दिखाकर धमकाने के आरोप में गिरोह के छह सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने कहा कि जांच की गई और शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से मैगजीन के साथ एक पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और पांच धारदार हथियार भी बरामद किए गए। हालांकि पुलिस ने तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

