गंग्याल में दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 14 मई (हि.स.)। जम्मू पुलिस के साउथ ज़ोन ने “100 डे नशा मुक्त जेएंडके अभियान” के तहत नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधीनगर क्षेत्र के गंग्याल इंडस्ट्रियल क्षेत्र से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 68 हजार रुपये नकद और एक डिजिटल वेट मशीन बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गंग्याल की टीम पावर ग्रिड स्टेशन, गंग्याल इंडस्ट्रियल एरिया में गश्त पर थी। इस दौरान संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों को रोका गया, जिनकी पहचान राकेश कुमार और जतिन्द्र सिंह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से मादक पदार्थ और नकदी बरामद की गई।

इस संबंध में एफआईआर संख्या 46/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर नशा तस्करी नेटवर्क के अन्य लिंक तलाशने में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story