जम्मू पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मीरां साहिब में 260 से 290 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद, एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 04 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए मीरां साहिब इलाके में एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस स्टेशन मीरां साहिब की टीम एएसआई स्वर्ण सिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मरालियां-कोटली लिंक रोड पर नाका लगाया गया, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुलिस से बचकर निकलने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से करीब 260 से 290 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिंबल कैंप निवासी निर्मलजीत सिंह, पुत्र अमरीक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक किआ कार और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन करने वाली मशीन भी जब्त की है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन मीरां साहिब में एएफआई नंबर 180/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22/60 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। जम्मू पुलिस ने आम लोगों से नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी साझा करने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772113 Articles

Share this story