अखनूर में गाय और बछड़ों की चोरी के मामले में जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी पकड़े गए

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 14 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू पुलिस ने अखनूर क्षेत्र में मवेशी की चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस पोस्ट चौकी चौरा की टीम ने मामले की जांच के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पशुओं की चोरी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 को पुलिस पोस्ट चौकी चौरा में मवेशी के बच्चे की चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर थाना अखनूर में एफआईआर नंबर 229/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा, जिनकी पहचान मोहम्मद रजाक पुत्र नेक आलम निवासी गंगल , मोहम्मद शब्बीर पुत्र गुलाम अली निवासी कपियां-दी-बैन, शौकत अली पुत्र गुल मोहम्मद निवासी कोटली टांडा, बुल मोहम्मद पुत्र रमजान निवासी कोपी टांडा और करामत अली, पुत्र मोहम्मद राशिद निवासी कोटली टांडा के रूप में हुई है।

पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है। क्षेत्र के निवासियों ने मामले में पुलिस पोस्ट चौकी चौरा की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760503 Articles

Share this story