जम्मू नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान
जम्मू,, 02 जून (हि.स.)।
जम्मू नगर निगम (जेएमसी) ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की। एंटी एन्क्रोचमेंट ड्राइव के दौरान निगम की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में फुटपाथों पर लगाए गए अस्थायी ढांचे और अन्य अतिक्रमणों को हटाया।
अधिकारियों के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथों को सुगम बनाना और यातायात व्यवस्था को बेहतर करना है। निगम ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
स्थानीय प्रशासन ने व्यापारियों और आम लोगों से नियमों का पालन करने तथा सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

