जम्मू कश्मीर बैंक पांच साल के अंतराल के बाद असिस्टेंट और ऑफिसर की भर्ती करेगा: एम डी

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 22 सितंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अमिताभ चटर्जी ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर बैंक जल्द ही जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में बैंकिंग असिस्टेंट और ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा।

श्रीनगर के एसकेआईसी सी में बैंक की 88वीं सालाना आम बैठक में बोलते हुए चटर्जी ने कहा कि 2021 के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है और बैंक ने परीक्षा कराने वाली एजेंसी के साथ बातचीत पूरी कर ली है और समझौता भी कर लिया है।

चटर्जी ने कहा कि बैंक जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। 2021 के बाद बैंक असिस्टेंट और ऑफिसर दोनों पदों पर भर्ती करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी के साथ समझौता फाइनल हो गया है और कुछ ही दिनों में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी के साथ बातचीत और समझौते पर हस्ताक्षर पूरे हो चुके हैं।

हमारा बैंक कुछ ही दिनों में नोटिफिकेशन जारी करेगा।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बाहर भर्ती के बारे में चटर्जी ने कहा कि बैंक मोटे तौर पर अपनी पुरानी प्रक्रिया का पालन करेगा साथ ही स्थानीय भाषा की ज़रूरतों के आधार पर सीमित संख्या में कर्मचारियों को रखने की संभावना भी है। उन्होंने कहा कि बैंक की मौजूदगी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बाहर 22 राज्यों में है और उन इलाकों में ग्राहकों की सेवा के लिए स्थानीय भाषाओं में माहिर कर्मचारियों की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि बैंक भविष्य में अपने मौजूदा स्टाफ की मदद के लिए खासकर भाषा के मुद्दे पर कुछ ही कर्मचारियों को रखने का फैसला कर सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story