जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में 28 मार्च से बर्फबारी, बारिश, तेज हवाओं की संभावना

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 25 मार्च (हि.स.)। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने आज मौसम संबंधी चेतावनी जारी करते हुए 25 मार्च तक सामान्यतः शुष्क मौसम रहने और उसके बाद 26 मार्च को हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। 28 मार्च से मौसम बिगड़ने की आशंका है और पहाड़ी इलाकों में 31 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

किसानों को 26 और 29-31 मार्च के बीच कृषि कार्य स्थगित करने की सलाह दी गई है, जबकि यात्रियों को इस दौरान अपनी योजना के अनुसार चलने और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने की चेतावनी दी गई है। 28 मार्च की रात से 30 मार्च की रात तक पहाड़ी इलाकों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ मध्यम बर्फबारी की संभावना है। 1 से 4 अप्रैल तक मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story