अंडर-17 बालिका बैडमिंटन में जम्मू बना चैंपियन, फाइनल में उधमपुर को 2-0 से हराया

WhatsApp Channel Join Now
अंडर-17 बालिका बैडमिंटन में जम्मू बना चैंपियन, फाइनल में उधमपुर को 2-0 से हराया


कठुआ, 15 अक्टूबर (हि.स.)। कठुआ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित संभाग स्तरीय अंतर-जिला अंडर-17 बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में जम्मू जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जम्मू ने उधमपुर को सीधे दो सेटों में 2-0 से हराकर खिताब जीता।

फाइनल से पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में उधमपुर ने पुंछ को 2-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई जबकि जम्मू की टीम ने रामबन को 2-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के समापन पर गतिविधि प्रभारी एस. धर्मेंद्र सिंह ने परवीन सिंह लखनपुरिया के साथ विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कीं। प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न जिलों की खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल कौशल को निखारने का अवसर प्रदान किया। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले और संभाग में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना है। विभाग के अनुसार अंडर-14 बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 16 अक्टूबर से शुरू होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story