जम्मू मंडल में टिकट चेकिंग अभियान में 12,314 मामले दर्ज किए गए

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 01 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू मंडल रेलवे द्वारा जून 2026 में बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए सघन टिकट चेकिंग अभियान में 12,314 मामले दर्ज किए गए जिनसे 75.43 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। यह अभियान 1 जून से 30 जून तक वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के नेतृत्व में चलाया गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह राशि बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट, बिना बुक सामान और अन्य उल्लंघनों से वसूले गए जुर्माने के रूप में प्राप्त हुई है। अधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं बल्कि यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और यात्रियों से अपील की गई है कि वे टिकट लेकर ही यात्रा करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story