जम्मू क्राइम ब्रांच ने एक महीने के भीतर 3.75 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले को सुलझाया
जम्मू, 12 अगस्त (हि.स.)। जम्मू क्राइम ब्रांच ने एक महीने के भीतर 3.75 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले को सुलझा लिया है जिससे विवादित संपत्ति का पंजीकरण शिकायतकर्ता के पक्ष में हो गया है जो पेशे से डॉक्टर हैं। यह मामला क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा 8 जुलाई को छन्नी डीली निवासी प्यारे लाल कौल के खिलाफ दर्ज किया गया था जब जम्मू के एक डॉक्टर ने संपत्ति की बिक्री के दौरान धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाया था।
क्राइम ब्रांच के एक प्रवक्ता ने बताया कि औपचारिक एफआईआर दर्ज होने के बाद ईओडब्ल्यू ने रिकॉर्ड समय में मामले को सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

