चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता की

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 01 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर आगामी अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए जम्मू के लोगों से पूर्ण सहयोग की अपील की। इस अवसर पर अध्यक्ष अरूण गुप्तां ने कहा कि अमरनाथ यात्रा जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक महत्व रखती है। उन्होंने व्यापारिक समुदाय और आम जनता से अपील की कि वे श्रद्धालुओं के स्वागत, सुविधा और सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जम्मू का व्यापारी वर्ग हमेशा से इस यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है और इस बार भी सभी को मिलकर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story