जम्मू जनगणना अंतिम चरण में पहुंची
जम्मू,, 20 जून (हि.स.)।
जम्मू में चल रही जनगणना प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस संबंध में जम्मू नगर निगम के आयुक्त दिव्यांश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि शहर में जनगणना अभियान तेजी से पूरा किया जा रहा है और 1,000 से अधिक गणनाकर्मी घर-घर जाकर डेटा एकत्र कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि लगभग 20 दिन का अभियान पूरा हो चुका है और अभी करीब 10 दिन शेष हैं। अब तक कुल अनुमानित 2,93,000 घरों में से 2,05,000 घरों का डेटा सफलतापूर्वक एकत्र और अपलोड किया जा चुका है। आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना टीम को सही और पूर्ण जानकारी प्रदान करें ताकि भविष्य में सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंच सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

