वाइस चेयरमैन ऋषि दत्त शर्मा ने किया स्कूलों का दौरा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 13 अगस्त (हि.स.)।

जम्मू कंटोनमेंट बोर्ड के वाइस चेयरमैन ऋषि दत्त शर्मा ने कंटोनमेंट क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों के स्टाफ सदस्यों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी हासिल की।

दौरे के दौरान विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने संस्थानों से जुड़ी जरूरतों और समस्याओं को वाइस चेयरमैन के समक्ष रखा। प्रतिनिधियों ने स्कूलों में आवश्यक सुविधाओं, संसाधनों और अन्य जरूरी कार्यों की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया।

ऋषि दत्त शर्मा ने स्कूल प्रतिनिधियों और स्टाफ सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों और जरूरतों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा जल्द से जल्द सभी स्कूलों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story