जम्मू के मीरान साहिब में एक युवक मृत मिला
Nov 7, 2026, 12:24 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू, 07 नवंबर (हि.स.)।
शनिवार सुबह जम्मू जिले के मीरान साहिब इलाके में एक 23 वर्षीय युवक अपने किराए के कमरे में मृत पाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि युवक जम्मू के मीरान साहिब में अपने किराए के कमरे में मृत मिला। उसे तुरंत जम्मू के गांधी नगर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे 'ब्रॉट डेड' (अस्पताल पहुंचने पर मृत) घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले चंद्र (23) के रूप में हुई है जो जम्मू में रह रहा था। इस बीच घटना का संज्ञान ले लिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

