कश्मीर में रहने वाले जम्मू-कश्मीर के कर्मचारियों को दिवाली के लिए आज और सोमवार को मिला विशेष अवकाश

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 07 नवंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने शनिवार को कश्मीर डिवीजन के विभिन्न विभागों में तैनात प्रधानमंत्री पैकेज, प्रवासी और जम्मू स्थित कर्मचारियों को जम्मू में दिवाली मनाने के लिए दो दिन की विशेष आकस्मिक छुट्टी मंजूर की।

सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार यह विशेष छुट्टी 7 नवंबर (आज) और 9 नवंबर (सोमवार) के लिए मंजूर की गई है।

आदेश में कहा गया है कि कश्मीर डिवीजन के विभिन्न विभागों में तैनात प्रधानमंत्री पैकेज/प्रवासी/जम्मू स्थित कर्मचारियों को जम्मू में दिवाली मनाने के लिए 7 नवंबर, 2026 (शनिवार) और 9 नवंबर, 2026 (सोमवार) को दो दिन की विशेष आकस्मिक छुट्टी मंजूर की जाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773737 Articles

Share this story