जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अवंतीपोरा में अवैध खनन में शामिल एलएंडटी मशीन की जब्त
श्रीनगर, 31 मार्च (हि.स.)। अवैध खनन के खिलाफ निरंतर अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ग्रीन लैंड वोयेन अवंतीपोरा में गैरकानूनी खनन गतिविधियों में शामिल एक एल एंड टी मशीन (खुदाई करने वाली मशीन) को जब्त कर लिया। नियमित गश्त के दौरान एसएचो पीएस खुरे के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन ख्रेव की एक पुलिस पार्टी ने अवैध खनन का पता लगाया। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने अवैध गतिविधि के लिए इस्तेमाल की जा रही एक लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) मशीन को जब्त कर लिया। तदनुसार, पुलिस स्टेशन ख्रेव में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 25/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है और आम जनता से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग करने और अपने आसपास के क्षेत्र में ऐसी किसी भी गैरकानूनी गतिविधियों की रिपोर्ट करने की अपील करती है।''
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

