जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार , 5.61 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ किया बरामद
शोपियां, 31 मार्च (हि.स) । समाज से नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के अपने निरंतर प्रयासों को जारी रखते हुए शोपियां पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया। विश्वसनीय सूचना के आधार पर शोपियां पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम ने दाशीपोरा से शोपियां की ओर जा रहे जेके13डी-4373 पंजीकरण संख्या वाले एक मालवाहक वाहन को रोका।
तलाशी के दौरान नरसिंहपोरा कुलगाम निवासी उमर एजाज इटू के पास से लगभग 5.61 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया। अपराध में इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त कर लिया गया है। तदनुसार एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन शोपियन में एफआईआर संख्या 43/2026 दर्ज की गई है और व्यापक ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करने और इसके अग्रिम और पश्चवर्ती संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

