जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट अगले सप्ताह मेहराज मलिक के पीएसए मामले में दलीलें सुनेगा

WhatsApp Channel Join Now
जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट अगले सप्ताह मेहराज मलिक के पीएसए मामले में दलीलें सुनेगा


श्रीनगर, 05 फरवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय 12 फरवरी को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक की हिरासत के मामले में जम्मू-कश्मीर प्रशासन की दलीलें सुनेगा।

पार्टी के प्रवक्ता मुदासिर हसन ने कहा कि न्यायमूर्ति मोहम्मद यूसुफ ने गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की दलीलें आंशिक रूप से सुनीं और मामले को 12 फरवरी को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

डोडा से विधायक मलिक को पिछले साल सितंबर में पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने अपनी न्यायिक हिरासत को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story