जम्मू-कश्मीर सरकार ने बांदीपोरा के सीईओ को जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया

WhatsApp Channel Join Now
जम्मू-कश्मीर सरकार ने बांदीपोरा के सीईओ को जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया


जम्मू, 20 फरवरी(हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने बांदीपोरा के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) बलबीर कुमार को उनके आचरण की जांच होने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरकारी आदेश संख्या 79-जेके (एडु) 2026 दिनांक 20.02.2026 के अनुसार, जम्मू और कश्मीर सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1956 के नियम 31 के तहत कार्रवाई की गई है। आदेश में कहा गया है कि जांच लंबित रहने तक बलबीर कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान वह स्कूल शिक्षा निदेशालय, कश्मीर के कार्यालय से जुड़े रहेंगे। पूछताछ के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story