जम्मू-कश्मीर सरकार ने आईएएस और जेकेएएस अधिकारियों के स्थानांतरण व नियुक्ति के दिए आदेश

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 29 मई(हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने गुरुवार को प्रशासन के हित में तत्काल प्रभाव से दो अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति के आदेश दिए। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सरकारी आदेश क्रमांक 1019-जेके(जी ए डी) 2026 दिनांक 29 मई 2026 के अनुसार प्रांजल जे हजारिका, आईएएस (एजीएमयूटी:2021) जो श्रम और रोजगार विभाग में सरकार के अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे को उपलब्ध रिक्ति के खिलाफ बारामूला में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) के रूप में स्थानांतरित और तैनात किया गया है।

आदेश में आगे कहा गया है कि विश्वजीत सिंह, जेकेएएस जो सामान्य प्रशासन विभाग में नियुक्ति के आदेश की प्रतीक्षा कर रहे थे को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी), बिलावर के पद पर तैनात किया गया है। विनय खोसला जेकेएएस को सामान्य प्रशासन विभाग में समायोजन के अगले आदेशों की प्रतीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। ये तबादले और नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से की गई हैं और उपराज्यपाल के आदेश के तहत सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए हैं।

यह आदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त और सचिव एम. राजू, आईएएस.मैप्स द्वारा जारी किया गया है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story