जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने अध्यक्ष जावेद अहमद किताब को उनके पद से हटाया

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 26 जून (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) ने अपने अध्यक्ष जावेद अहमद किताब को उनके पद से हटा दिया है। एसोसिएशन की सर्वोच्च परिषद ने एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर इस निर्णय को मंजूरी दी गई है।

अधिसूचना के अनुसार जेकेसीए संविधान के नियम 23(i) के तहत सर्वोच्च परिषद के पात्र सदस्यों के बीच विचार और अनुमोदन के लिए प्रस्ताव प्रसारित किया गया था। नौ सदस्यों में से आठ ने प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी जबकि एक सदस्य ने कोई निर्णय नहीं दिया। परिणामस्वरूप जेकेसीए संविधान के नियम 23(i) और नियम 48(6) के अनुसार प्रस्ताव को 8-0 के बहुमत से पारित माना गया। अधिसूचना में कहा गया है कि चूंकि प्रस्ताव अध्यक्ष के आचरण और निलंबन से संबंधित था इसलिए इसे उन्हें प्रसारित नहीं किया गया था। इसके बजाय इसे सर्वोच्च परिषद के शेष नौ सदस्यों को भेजा गया।

अधिसूचना में लिखा गया है कि उक्त प्रस्ताव के अनुसार जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जावेद अहमद किताब को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story