जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद सैयद अखून को तत्काल प्रभाव से अपना प्रदेश उपाध्यक्ष किया नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 10 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद सैयद अखून को तत्काल प्रभाव से अपना प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की घोषणा अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने सोमवार को पार्टी द्वारा जारी एक आदेश के माध्यम से की।

आदेश के अनुसार अखून की नियुक्ति को पार्टी अध्यक्ष ने मंजूरी दे दी है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होगी। यह आदेश अपनी पार्टी के महासचिव रफी अहमद मीर ने पार्टी के श्रीनगर कार्यालय से जारी किया।

पूर्व विधायक अखून अब पार्टी के वरिष्ठ संगठनात्मक पद पर कार्य करेंगे क्योंकि पार्टी जम्मू और कश्मीर में अपने नेतृत्व ढांचे को मजबूत करने का प्रयास जारी रखे हुए है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story