अनंतनाग पुलिस ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार, प्रतिबंधित पदार्थ जब्त
अनंतनाग, 25 अप्रैल (हि.स.)। 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस ने शनिवार को जिले भर में चार नशीले पदार्थ के तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 5.8 किलोग्राम से अधिक चरस जैसा पदार्थ जब्त किया।
इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपना अभियान जारी रखे है और जिलेभर में अलग-अलग अभियानों में चार आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज किए।
बयान के अनुसार, उतरासू पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने तंजमुल्ला चटरगुल चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान पंचलथान चटरगुल निवासी मोहम्मद यूसुफ हाजम (पुत्र जी मोहम्मद हाजम) को गिरफ्तार किया जो एक कुख्यात नशा तस्कर है। उसके पास से 1.600 किलो चरस जैसा पाउडर बरामद किया। इसके बाद एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
एक अन्य अभियान में जीबीएस पुलिस चौकी ने बन मोहल्ला आंचीडोरा निवासी आकाश अहमद डार उर्फ गवर्नर (पुत्र अब राशिद डार) को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर कपड़े में लिपटा हुआ 26 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद किया। इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अनंतनाग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

