जम्मू में “मातृशक्ति ने महाशक्ति की आरती” कार्यक्रम 19 अप्रैल को

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 16 अप्रैल (हि.स.)।

श्री रघुनाथ जी की जम्मू आरती संस्था द्वारा “मातृशक्ति द्वारा महाशक्ति की आरती” नामक विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 19 अप्रैल 2026 को सायंकाल 5:30 बजे से आयोजित होगा।

संस्था द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि यह आयोजन धार्मिक आस्था, सनातन संस्कृति और मातृशक्ति के सम्मान को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है।

आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में मातृशक्ति की भागीदारी के माध्यम से भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। साथ ही धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और युवाओं को संस्कृति से जोड़ने पर भी विशेष बल दिया जाएगा।

संस्था ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आरती, भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story