जग्गी ने कंटोनमैंट की वार्डों की कायाकल्प करने का लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 27 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू कंटोनमैंट बोर्ड के वाइस चेयरमैन ऋशि दत्त षर्मा उर्फ जग्गी ने आज वार्ड नंबर छह रायपुर सतवारी का दौरा कर लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। इस मौके पर उनके साथ पूर्व पार्शद अमरीक सिंह भी मौजूद थे। लोगों ने वाइस चेयरमैन के समक्ष गलियों नालियों, षमषान घाट की मरम्मत, चार दीवारी की मरम्मत, टायलेट कांप्लैक्स बनाने की मांग के साथ वार्ड के पार्क के विकास की मांग को प्रमुख्ता से उठाया और बताया कि यह उनकी पुरानी मांग है जिसका समाधान किसी भी वाइस चेयरमैन द्वारा नहीं किया गया। इस पर ऋशि दत्त षर्मा ने लोगों को आष्वासन दिया कि इस बार की होने वाली बोर्ड मीटिंग में इन सभी समस्याओं को उठाकर इनका समाधान करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होने कहा कि कंटोनमैंट की वार्डो की कायाकल्प करने का लक्ष्य लेकर ही वो काम कर रहे है और जब तक लोगों की समस्याएं हल नहीं होंगी वो चैन से नहीं बैठेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story