रणजी ट्रॉफी 2026-27 की तैयारी के लिए जम्मू-कश्मीर के 18 खिलाड़ियों का चयन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 05 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के तैयारी शिविर के लिए 18 वरिष्ठ पुरुष खिलाड़ियों की सूची जारी की है। वरिष्ठ पुरुष चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर चुने गए खिलाड़ियों का शिविर 6 अक्टूबर से श्रीनगर के एसके स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

चयनित खिलाड़ियों में शुभम खजूरिया, यावर हसन, कामरान इकबाल, अब्दुल समद, पारस डोगरा, कंवलप्रीत सिंह, शुभम पुंडीर, कन्हैया वधावन, आबिद मुश्ताक, वंशज शर्मा, रोहित शर्मा, औकिब नबी, उमरान मलिक, सुनील कुमार, उमर नजीर, लोन नासिर मुजफ्फर, साहिल लोतरा और वसीम बशीर शामिल हैं।

जेकेसीए के मानद सचिव विवेक खजूरिया की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह शिविर आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र की तैयारियों के मद्देनजर आयोजित किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story