जम्मू-कश्मीर में महाराजा हरि सिंह की 131वीं जयंती मनाई गई

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 23 सितंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में महाराजा हरि सिंह की जयंती पर राजपत्रित अवकाश को लेकर राजनीतिक मतभेदों के बीच बुधवार को उनकी 131वीं जयंती पूरे प्रदेश में मनाई गई। जम्मू में तवी पुल स्थित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी महाराजा हरि सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। महाराजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक थे। वर्ष 1947 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय के लिए विलय-पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद भारतीय सेना के कश्मीर पहुंचने तक महाराजा की सेनाओं ने कबायली हमलावरों और पाकिस्तानी पक्ष से जुड़े लड़ाकों का मुकाबला किया।

वहीं आज उनकी जयंती पर युवा राजपूत सभा ने प्रतिमा स्थल पर हवन यज्ञ कर 131 किलो का लडडू भी बांटा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story