वित्तीय साक्षरता से विद्यार्थियों को जागरूक करना जरूरी

WhatsApp Channel Join Now
वित्तीय साक्षरता से विद्यार्थियों को जागरूक करना जरूरी


महानपुर, 05 अक्टूबर (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में विद्यार्थियों को वित्तीय नियोजन, बचत, निवेश और जिम्मेदार वित्तीय निर्णयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘क्यों जरूरी है वित्तीय साक्षरता’ विषय पर वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में हुआ।

सेबी पंजीकृत स्मार्ट सिक्योरिटीज मार्केट ट्रेनर एवं सेवानिवृत्त शिक्षाविद प्रो. पवन कुमार गुप्ता ने स्रोत व्यक्ति के रूप में विद्यार्थियों को बचत, निवेश, म्यूचुअल फंड, एसआईपी, वित्तीय स्वतंत्रता और दीर्घकालिक निवेश योजना की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदारी के साथ वित्तीय निर्णय लेने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. संगीता सूदन ने वित्तीय साक्षरता को विद्यार्थियों के सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सपना देवी ने किया जबकि सेवानिवृत्त उच्च शिक्षा विभाग अधिकारी राकेश पंडिता ने समन्वय की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रो. रुपाली, प्रो. बिंती शर्मा, प्रो. हिलाल, प्रो. सोनिका कुमारी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। स्रोत व्यक्ति और कार्यक्रम समन्वयक को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story