तवी विहार कॉलोनी में बिजली कटौती का मुद्दा उठाया, जेपीडीसीएल से समाधान की मांग

WhatsApp Channel Join Now
तवी विहार कॉलोनी में बिजली कटौती का मुद्दा उठाया, जेपीडीसीएल से समाधान की मांग


जम्मू, 10 अक्टूबर (हि.स.)। तवी विहार कॉलोनी, सिधड़ा के वार्ड नंबर 71 में बिजली की अनियमित आपूर्ति और बार-बार अघोषित कटौती का मुद्दा उठाते हुए जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के जम्मू अर्बन जिला अध्यक्ष अभय बकाया ने स्थानीय निवासियों के साथ जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) के अधिकारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एईई विशाल आनंद के समक्ष समस्या रखते हुए बिजली आपूर्ति सुचारु बनाने की मांग की।

अभय बकाया ने कहा कि बार-बार बिजली कटौती से लोगों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से आपूर्ति में बाधा के कारणों की जांच करने, तकनीकी खामियों को दूर करने और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने बिजली चोरी पर प्रभावी कार्रवाई करने और वितरण व्यवस्था की निगरानी मजबूत बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। एईई विशाल आनंद ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं सुनते हुए आने वाले दिनों में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story