जम्मू कश्मीनर ने पहले गेंदबाज़ी चुनी, ईरानी कप शुरू

WhatsApp Channel Join Now
जम्मू कश्मीनर ने पहले गेंदबाज़ी चुनी, ईरानी कप शुरू


श्रीनगर, 01 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने गुरुवार को यहां शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में ईरानी कप में 'रेस्ट ऑफ़ इंडिया' के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पिछले सीज़न में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली जम्मू कश्मीट टीम ने इस पांच-दिवसीय मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में नासिर लोन को शामिल किया है।

जम्मू कश्मीर की टीम में अब्दुल समद, आबिद मुश्ताक, कन्हैया वधावन, नासिर लोन, पारस डोगरा, कामरान इक़बाल, साहिल लोटरा, शुभम खजुरिया, शुभम सिंह पुंडीर, सुनील कुमार और उमर नज़ीर शामिल हैं।

'रेस्ट ऑफ़ इंडिया' की कप्तानी भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत करेंगे जो विकेटकीपिंग भी करेंगे। उनकी टीम में तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप और मुकेश कुमार के साथ-साथ एम जी चौधरी, एम जे सुथार, एस एन खान, सनत सांगवान, सारांश जैन, शिखर मोहन, स्मरण आर और सुदीप कुमार घरामी शामिल हैं।

ईरानी कप 1 से 5 अक्टूबर तक खेला जा रहा है जिसमें जम्मू कश्मीर का मुकाबला श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में 'रेस्ट ऑफ़ इंडिया' से हो रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story