जम्मू-कश्मीर के पूर्व कैडर के दो आईपीएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती
जम्मू,, 14 अक्टूबर (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व कैडर से जुड़े दो भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को पिछले दो दिनों के दौरान नई तैनाती दी गई है। इनमें 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी राहुल मलिक और आईपीएस अधिकारी राजिंदर गुप्ता शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आईपीएस राहुल मलिक को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद संयुक्त एएमयूटी कैडर के दिल्ली सेगमेंट में तैनात किया गया है। राहुल मलिक वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और पहले जम्मू-कश्मीर कैडर से संबंधित रहे हैं।
वहीं जम्मू-कश्मीर के रहने वाले आईपीएस अधिकारी राजिंदर गुप्ता को पुडुचेरी में एसएसपी मुख्यालय के पद पर स्थानांतरित कर तैनात किया गया है। राजिंदर गुप्ता जम्मू-कश्मीर पुलिस सेवा से पदोन्नत होकर भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए थे।
रिपोर्ट के अनुसार राजिंदर गुप्ता वर्तमान में भी संयुक्त एएमयूटी कैडर के पुडुचेरी सेगमेंट में तैनात हैं और अब उन्हें एसएसपी मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस तरह जम्मू-कश्मीर के पूर्व कैडर से जुड़े दोनों आईपीएस अधिकारियों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां दी गई हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

