279 ग्राम हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
279 ग्राम हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 21 अगस्त (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कीढ़ियां क्षेत्र में एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को करीब 279 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना लखनपुर के एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कीढ़ियां क्षेत्र में नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान पंजाब की ओर से जम्मू-कश्मीर की तरफ आ रही मोटरसाइकिल नंबर पीबी08बीएस-8806 को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार की पहचान साबिर पुत्र नाजिम निवासी जहांपुरा जिला शामली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। उसके कब्जे से करीब 279 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 107/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीले पदार्थ की सप्लाई कहां की जानी थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की नशीली पदार्थों की तस्करी या अवैध गतिविधि की सूचना 112 या 9858034100 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story