दैनिक जीवन में सत्यनिष्ठा विषय पर संवादात्मक गतिविधि का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
दैनिक जीवन में सत्यनिष्ठा विषय पर संवादात्मक गतिविधि का आयोजन


जम्मू, 23 अक्टूबर (हि.स.)। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 की पूर्व संध्या पर समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा थीम के तहत गवर्नमेंट गांधी मेमोरियल साइंस कॉलेज के शिकायत निवारण और सतर्कता समिति द्वारा जीवन में सत्यनिष्ठा' विषय पर एक संवादात्मक गतिविधि का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रोमेश कुमार गुप्ता के संरक्षण और प्रो. बाल कृष्ण के संयोजकत्व में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत पांच टीमों में विभाजित 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया और दैनिक जीवन से जुड़े विभिन्न नैतिक और व्यावहारिक मुद्दों पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने सामूहिक निर्णय लेने की प्रक्रिया के माध्यम से ईमानदारी, निष्पक्षता, जवाबदेही और नैतिक आचरण की चुनौतियों पर अपने विचार रखे। इस दौरान प्रो. बाल कृष्ण ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी के महत्व के बारे में बताया।

अंग्रेजी विभाग की प्रो. आकांक्षा परिहार ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनके दैनिक निर्णयों के प्रभावों पर विचार करने के लिए प्रेरित किया जबकि डॉ. शीलू रैना ने भी छात्रों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम का संचालन सेमेस्टर 5 के छात्र सक्षम और शिवांग ने किया। इस संवादात्मक सत्र ने विद्यार्थियों में नैतिक जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765759 Articles

Share this story