बसोहली में इंटर-स्कूल जोनल टूर्नामेंट की धूम, पहले दिन 761 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

WhatsApp Channel Join Now
बसोहली में इंटर-स्कूल जोनल टूर्नामेंट की धूम, पहले दिन 761 खिलाड़ियों ने दिखाया दम


कठुआ/बसोहली, 02 मई (हि.स.)। बसोहली में इंटर-स्कूल जोनल टूर्नामेंट के पहले दिन 761 छात्र खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताएं जीएमएचएसएस बसोहली और जीएचएसएस भूंड में आयोजित हुईं।

कार्यक्रम का उद्घाटन वाइस प्रिंसिपल मेजर सिंह ने किया जबकि आयोजन जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर तारा सिंह के निर्देशन में हुआ। अंडर-14 और अंडर-17 वर्गों में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, शतरंज, क्रिकेट और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो और बैडमिंटन में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन की। टूर्नामेंट के पहले दिन का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ जो क्षेत्र में बढ़ती खेल संस्कृति को दर्शाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story