कठुआ में इंटर-स्कूल जोनल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, 3826 विद्यार्थियों ने लिया भाग

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में इंटर-स्कूल जोनल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, 3826 विद्यार्थियों ने लिया भाग


कठुआ, 05 मई (हि.स.)। युवा सेवा एवं खेल विभाग कठुआ द्वारा वार्षिक गतिविधि कैलेंडर के तहत जिले के सभी 12 जोनों में इंटर-स्कूल जोनल स्तर की खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के लड़के-लड़कियों ने कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती और शतरंज जैसे विभिन्न खेलों में भाग लिया। इस दौरान जिले भर के करीब 3826 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया। इसके साथ ही नशा मुक्त अभियान के तहत विभिन्न जोनों में शतरंज और साइक्लिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं जिनमें 297 विद्यार्थियों ने भाग लेकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रमों का सफल आयोजन विभागीय अधिकारियों, फील्ड स्टाफ और स्कूलों के सहयोग से संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story