नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी

WhatsApp Channel Join Now
नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी


कठुआ, 31 अगस्त (हि.स.)। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने सोमवार को जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में नशे के दुरुपयोग और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संयुक्त प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में पिछली बैठकों के फैसलों पर हुई कार्रवाई, प्रवर्तन गतिविधियों, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान तथा नशा रोकने के उपायों की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र निलंबित अथवा रद्द करने की कार्रवाई मोटर वाहन विभाग द्वारा सुनिश्चित की गई है। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को नशीले पदार्थों की खेती, तस्करी और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण विभागों को विशेषकर युवाओं व विद्यार्थियों के बीच नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान तेज करने के साथ-साथ परामर्श, पुनर्वास और नशा मुक्ति सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में जीएम डीआईसी मुश्ताक चैधरी, एडीसी महिमा मदान, एएसपी सुनील केसरा, सीएमओ डॉ. विजय रैना, एसीडी अखिल सदोत्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story