विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, डीसी कठुआ ने की प्रगति की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, डीसी कठुआ ने की प्रगति की समीक्षा


कठुआ, 03 अगस्त (हि.स.)। डीसी कठुआ ने जिला कैपेक्स बजट, यूटी कैपेक्स और विधायक निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की।

बैठक में विभिन्न विभागों और कार्यकारी एजेंसियों ने जारी परियोजनाओं की भौतिक व वित्तीय प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। उपायुक्त ने सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए गुणवत्ता और कार्य की गति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को लंबित औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर नए प्रस्तावित कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और कार्यों में किसी भी तरह की देरी से बचने को कहा। उपायुक्त ने सभी एजेंसियों को जवाबदेही के साथ काम करने और नियमित निगरानी कर बाधाओं को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में आईएएस प्रोबेशनर निधि, मुख्य योजना अधिकारी रणजीत ठाकुर, सहायक आयुक्त विकास अखिल सदोत्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story