जिला जेल अम्फल्ला में कानूनी सहायता सेवाओं का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
जिला जेल अम्फल्ला में कानूनी सहायता सेवाओं का किया निरीक्षण


जम्मू, 14 अगस्त (हि.स.)। सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) जम्मू की सचिव मलीका शर्मा ने जिला जेल अम्फल्ला स्थित प्रिजन लीगल एड क्लीनिक का दौरा कर कानूनी सहायता सेवाओं के संचालन की समीक्षा की। दौरे का उद्देश्य जेल में बंद लोगों को प्रभावी और समयबद्ध कानूनी सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना था।

दौरे के दौरान उन्होंने लीगल एड क्लीनिक के कामकाज का निरीक्षण किया और पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) की ओर से रखे जा रहे रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने जेल में बंद लोगों की ओर से कानूनी सहायता के लिए दिए गए आवेदनों की भी समीक्षा की।

सचिव ने लंबित आवेदनों का समयबद्ध निपटारा करने, रिकॉर्ड को उचित तरीके से संधारित करने और बंदियों की शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story