एसडीएम बनी की पहल-नशे के खिलाफ पंचायतों में जागरूकता अभियान, महिला निगरानी समितियां करेंगी कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
एसडीएम बनी की पहल-नशे के खिलाफ पंचायतों में जागरूकता अभियान, महिला निगरानी समितियां करेंगी कार्यक्रम


बनी, 14 सितंबर (हि.स.)। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने के लिए बनी उपमंडल प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। एसडीएम बनी ने बनी और दुग्गन ब्लॉक की सभी पंचायतों में महिला निगरानी समितियों को 15 सितंबर को जागरूकता शिविर एवं जनसभाएं आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों के अनुसार सभी पंचायतों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और महिला निगरानी समितियों की सदस्य स्थानीय लोगों, विशेषकर युवाओं, अभिभावकों और समुदाय को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगी। कार्यक्रमों में नशे की रोकथाम, बच्चों एवं युवाओं को नशे से दूर रखने, नशे की तस्करी की सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने तथा नशे से प्रभावित लोगों को उचित सहायता दिलाने में समुदाय की भूमिका पर भी चर्चा की जाएगी। बीडीओ बनी और दुग्गन को सभी पंचायतों में कार्यक्रमों की निगरानी और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story