विद्यार्थियों को बताए एआई में करियर के अवसर

WhatsApp Channel Join Now
विद्यार्थियों को बताए एआई में करियर के अवसर


जम्मू, 14 अक्टूबर (हि.स.)। गवर्नमेंट गांधी मेमोरियल (जीजीएम) साइंस कॉलेज जम्मू के करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से विद्यार्थियों के लिए ‘फ्यूचर ऑफ टेक्नोलॉजी एंड करियर्स इन एआई’ विषय पर विशेष करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) रोमेश कुमार गुप्ता के संरक्षण में हुआ।

सत्र में यूनिवर्सल एआई यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एवं प्रोग्राम चेयर डॉ. भूपेंद्र मिश्रा मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल मार्केटिंग, बी2बी मार्केटिंग और इससे जुड़े क्षेत्रों में उभरते करियर अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बदलते रोजगार परिदृश्य में विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ व्यक्तित्व विकास, पर्सनल ब्रांडिंग और एआई आधारित मार्केटिंग कौशल पर भी ध्यान देना चाहिए।

करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. देविंदर कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे सत्र शिक्षा और उद्योग जगत के बीच की दूरी कम करने तथा विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में कंप्यूटर विभागाध्यक्ष डॉ. सुरिंदर सिंह सहित कॉलेज के शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। डॉ. रोजी बंबा ने स्वागत भाषण दिया जबकि डॉ. रीतिका रानी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760990 Articles

Share this story