पुंछ में ड्यूटी के दौरान भारतीय सेना के जेसीओ की दिल का दौरा पड़ने से मौत
Mar 15, 2026, 16:12 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
पूंछ, 15 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को ड्यूटी के दौरान भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ ) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मृतक जेसीओ की पहचान सूबेदार संदीप कुमार ढाका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को आगे की मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के लिए उप-जिला अस्पताल (एसडीएच ) सुरनकोट भेज दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

