कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन ने उठाए सवाल, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 06 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू में इंडिया अलाइंस के नेताओं ने संयुक्त पत्रकारवार्ता कर कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को उठाया और केंद्र सरकार तथा भाजपा पर निशाना साधा। गठबंधन के नेताओं ने कहा कि वे देश और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए आवाज उठा रहे हैं।

पत्रकारवार्ता के दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम देश को इन वोट चोरों से बचाने निकले हैं। पार्टियों का तो पता नहीं लेकिन ये देश को जरूर खत्म कर देंगे।

नेताओं ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए विपक्ष अपनी आवाज उठाता रहेगा।

इंडिया अलाइंस के नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और प्रत्येक पात्र मतदाता का अधिकार सुरक्षित रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर विपक्ष की ओर से आगे भी विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेता योगेश साहनी और नीरज कुंदन सहित पीडीपी तथा इंडिया अलाइंस के अन्य नेता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story